{"_id":"69ff83e092f5921161036e67","slug":"army-public-school-bareilly-and-lucknow-teams-registered-victory-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-141886-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली और लखनऊ की टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली और लखनऊ की टीमों ने दर्ज की जीत
Sun, 10 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल की सेंट्रल कमांड क्लस्टर-4 अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन बरेली ओर लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। रविवार को भी लीग मैच खेले जाएंगे।
स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को रमन स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। एनसीसी कैडेट अनमोल दीक्षित ने खिलाड़ियों को ईमानदारी, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि सेंटर कमांडेट व सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन ने सभी टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला लीग मैच आर्मी पब्लिक स्कूल एलबीएस मार्ग लखनऊ और आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बरेली टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ और आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ ने फतेहगढ़ को 1-0 से पराजित किया। रविवार को सुबह 7 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ और बरेली की टीमों के बीच अगला लीग मैच खेला जाएगा।