फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arms license of Anupam's lawyer suspended

अनुपम के वकील का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arms license of Anupam's lawyer suspended
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के अधिवक्ता सोनू मिश्रा का शस्त्र लाइसेंस पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने निलंबित कर दिया है। डीएम ने अधिवक्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दो महीने पहले अधिवक्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में डकैती का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज में चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मैनपुरी जेल में हैै। अनुपम के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं। मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी सोनू मिश्रा के खिलाफ करीब दो महीने पहले शहर कोतवाली में डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार भी आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनू मिश्रा की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी थी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम संजय कुमार सिंह ने अधिवक्ता का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया। डीएम की ओर से सोनू मिश्रा को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि लाइसेंसी शस्त्र के निलंबन के संबंध में नोटिस मिल गया है। उनके खिलाफ डकैती की धारा में शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। जांच में डकैती की बात सही साबित नहीं हुई। विवेचक ने मारपीट व गाली गलौज में चार्जशीट लगाई है।

यह चार्जशीट अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुई है। घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज भी विवेचक को उपलब्ध करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed