{"_id":"603d0f3d8ebc3ecbad66b08b","slug":"arms-factory-caught-behind-school-farrukhabad-news-knp614929575","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 तमंचों का जखीरा बरामद कर चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 तमंचों का जखीरा बरामद कर चार को दबोचा
विज्ञापन
तमंचे बनाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
पुलिस ने रविवार शाम को गांव सिरसा के प्राथमिक स्कूल के पीछे खुले में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। मौके से कासगंज के लोहा व्यापारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 56 बने, अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया है। फैक्टरी संचालक और उसका बेटा भाग निकला। अवैध शस्त्र पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के प्राथमिक स्कूल के पीछे छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। 29 बने और 27 अधबने तमंचे बरामद किए गए।
मौके से सिरसा निवासी टिंकू कुमार शर्मा, मोनू शर्मा, गांव बिलसड़ी निवासी श्याम शंकर उर्फ नन्हेलाल, कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी लोहा व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को पकड़ा गया। फैक्टरी संचालक जयनेंद्र उर्फ जैना और उसका पुत्र राहुल उर्फ रामभजन भाग निकले।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि तमंचे पंचायत चुनाव में बेचने की तैयारी थी। पांच हजार रुपये में तमंचा और दस हजार रुपये में देशी रायफल बेचते थे। तमंचे कहां और किस-किस को बेचे इसकी जांच कराई जा रही है।
एसपी ने दावा किया कि दोनों फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसपी ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता में एएसपी अजय प्रताप, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, प्रशिक्षु सीओ विवेक कुमार, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, कंपिल एसओ जेपी यादव मौजूद रहे।
अवैध शस्त्र फैक्टरी से 29 बने व 27 अधबने तमंचे, एक पंखा, एक ड्रिल मशीन, तीन बांक मशीन, दो हथौड़ा, 23 रेती, दो लोहा काटने वाली आरी, 15 ब्लेड, 15 छेनी, चाप बनाने की आठ लकड़ी, चार चिमटा, दो प्लास, 13 ट्रिगर, तीन सांचे, 17 लोहे की राड आदि बरामद किए गए।
एसपी ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ने के लिए एसओ कंपिल जेपी यादव, कायमंगज प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, शमसाबाद एसओ आरके रावत और प्रभारी सर्विलांस को लगाया था।
कासगंज जिले थानागांव के राजेश कुमार गुप्ता को भी पुलिस ने अवैध शस्त्र बनने के आरोप में पकड़ा है। उनकी दरियावगंज में लोहे के सामान बेचने की दुुकान है। रविवार को पुलिस ने राजेश को दुकान से पकड़ा था। सोमवार को राजेश की पत्नी संजना दरियावगंज के व्यापारियों के साथ कंपिल थाने पहुंची। पति की गिरफ्तारी को गलत बताकर हंगामा किया। संजना ने पुलिस पर दुकान की गोलक से पैसे निकालने का भी आरोप लगाया है।
सिरसा की पूजा गांव की महिलाओं के साथ सोमवार को कंपिल थाने में पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पुलिस खेत में काम करते समय उसके नाबालिग भाई को पकड़ लाई है। बहन फूट फूटकर रोने लगी। कंपिल थानाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि किसी किशोर को पकड़ा नहीं गया है।