फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Approval is being done by D.L.D., now the village government will also run

डीएलएड कर रहीं स्वीकृति अब गांव की सरकार भी चलाएंगी

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Approval is being done by D.L.D., now the village government will also run
कमालगंज। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य का सपना साकार हो, गांव में विकास और प्रगति हो, इसके लिए कई ग्राम पंचायतों में जनता ने युवाओं को जीत का ताज पहनाया है। फतेहगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर बसे कस्बे का रूप ले चुके जहानगंज के मतदाताओं ने भी युवा पर भरोसा किया। यहां के मतदाताओं ने 22 साल की स्वीकृति कटियार को प्रधान चुना है। वह शिक्षक बनने के लिए डीएलएड की पढ़ाई कर रहीं है। पढ़ाई के साथ-साथ अब वह गांव की सरकार भी चलाएंगी।
विज्ञापन

जहानगंज के जागरूक मतदाता गांव के समग्र विकास के लिए किसी ऊर्जावान युवा को प्रधान बनाना चाहते थे। महिला सीट होने के कारण उन्हें किसी शिक्षित व मेहनती महिला की तलाश थी। मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में डीएलएड की पढ़ाई कर रहीं प्रमोद कटियार की बेटी स्वीकृति कटियार से बात की तो वह बोलीं कि जनता लड़ाएगी तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

आखिर जनता ने युवा सोच पर भरोसा जताते हुए 10 प्रत्याशी होते हुए भी 22 वर्ष की डीएलएड छात्रा स्वीकृति कटियार को गांव की सरकार की कमान सौंप दी। स्वीकृति कहतीं हैं कि गांव के विकास के लिए जो भी बजट मिलेगा ,उसका सदुपयोग वह गांव के लोगों के लिए करेंगीं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होगी। बेटी के जज्बे पर पिता प्रमोद कटियार के साथ ही दादी मुन्नी देवी को भी गर्व है। फतेहगढ़ के सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल से अंग्रेजी माध्यम की स्कूली पढ़ाई करने वाली स्वीकृति की मां का निधन बीमारी से 2012 में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed