{"_id":"692f386b4aaef5f9a6063f4a","slug":"ap-public-school-and-kaimganj-eleven-won-the-match-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133644-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एपी पब्लिक स्कूल व कायमगंज इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एपी पब्लिक स्कूल व कायमगंज इलेवन ने जीते मैच
Wed, 03 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16 स्टेडियम में उदित को मैन ऑफ द मैच देते डॉ. अमित सक्सेना। स्रोत : आयोजक
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को दो मैच खेले गए। अंडर-16 में एपी पब्लिक स्कूल और अंडर-19 में कायमगंज इलेवन ने मैच जीते। अविरल गंगवार और उदित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहला मैच एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज व ऑरेंज क्लब फर्रुखाबाद के बीच खेला गया। एपी पब्लिक स्कूल के कप्तान अभिजीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 ओवर में टीम ने सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। अविरल गंगवार ने 29, हिमांशु ने 21 व सचिन ने 15 रन बनाए। ध्रुव ने दो व प्रिंस ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑरेंज क्लब 83 रनों पर ढेर हो गई। हैप्पी ने 17, आलोक कुमार ने 27 व आरव ने सात रन बनाए। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। मैन ऑफ द मैच अविरल गंगवार को चुना गया। दूसरा मैच कायमगंज इलेवन व शमसाबाद इलेवन के बीच खेला गया। शमसाबाद इलेवन के कप्तान कमल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पूरी टीम 66 रनों पर ढेर हो गई। उदेश व अरबाज ने सर्वाधिक 15-15 रन बनाए।
विज्ञापन
कायमगंज के गेंदबाज अर्पित ने तीन, उदित व शुभम ने दो-दो विकेट लिए। कायमगंज इलेवन ने छह ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। उदित ने 30 रन बनाए। डॉ. अमित सक्सेना ने उदित कुमार व अविरल गंगवार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी, धीरेंद्र कुमार ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं।