फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam in Sankisa and Zoya in Shamsabad will run the government

Farrukhabad News: संकिसा में अनुपम व शमसाबाद में जोया चलाएंगी सरकार

Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anupam in Sankisa and Zoya in Shamsabad will run the government
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर व शमसाबाद की नवनिर्वाचित अध्यक्षोंं ने शुक्रवार को सभासदों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। अब दोनों निकायों में महिला अध्यक्ष अपनी सरकार चलाएंगी। एक माह के अंदर वह बोर्ड की बैठक कर विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगी। शमसाबाद नगर पंचायत कार्यालय में कायमगंज एसडीएम संजय कुमार ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह व 19 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने बिजली और पानी की व्यवस्था ठीक करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। समर्थकों ने उनका चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि कस्बे में किसी व्यक्ति को कोई भी समस्या हो तो वह उनसे संपर्क करें। समस्या निस्तारित की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभासद साजिद, ओमकार, मधु देवी, विमला देवी, आसिया बेगम, खुर्शीद बेगम, ज्ञान सिंह, सरला, शमीम मंसूरी, नुसरत उल्ला, अनवर खां, रहीस अहमद, अंगूरी देवी, बुशरा खानम, शरीक अली, उमेशचंद्र, नितिन सिंह, खुशनुमा व खुशनवाज ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन



नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में पहली सरकार चलाने का सौभाग्य महिला को मिला। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी अनुपम वर्मा यहां से पहली नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। शुक्रवार को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुपम वर्मा को 15 सभासदों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ सभासद सीमा, नीलू यादव, अजीत दिवाकर, सीमा देवी, सुमन देवी, मीना, शिवा भदौरिया, अखिलेश पांडेय, अखिलेश, अनुज कुमार, गोल्डी शाक्य, मोहिनी, हेमलता दीक्षित, महिपाल व सीमा दीक्षित ने शपथ ली।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि नई नगर पंचायत का गठन होने से चहुमुखी विकास कराया जाएगा। बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा में विदेशी अनुयायी भी दर्शन करने आते हैं। शीघ्र ही संकिसा को बुद्ध सर्किट से जोड़ दिया जाएगा। इससे यहां आने वाले विदेशी अनुयायी भी गौरवांवित महसूस करेंगे। काली नदी पर शीघ्र ही रिवर फ्रंट बनवाया जाएगा। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि संकिसा में ट्रिपल इंजन सरकार विकास की गंगा बहाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, कुलदीप गंगवार, कुलदीप दुबे, दिनेश कटियार, डीएस राठौर, सत्यपाल सिंह राठौर, कुलदीप राठौर, ईओ कल्पना बाजपेई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed