फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey's accountant arrested with pistol and cartridges

Farrukhabad News: अनुपम दुबे का मुनीम तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey's accountant arrested with pistol and cartridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के मुनीम को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए मुनीम ने बैंकों में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ की गई।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी बलराम दीक्षित उर्फ दाऊ बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के यहां कई वर्षो से मुनीम का काम कर रहे है। बसपा नेता अनुपम दुबे व भाई डब्बन के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई में संपत्ति कुर्क कर खाते सीज कर दिए थे।
विज्ञापन

डब्बन दुबे मां कुसुमलता दुबे के नाम से बनी फर्म पर लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। खाते सीज होने के दौरान लोक निर्माण विभाग में फर्म पर साढ़े चार करोड़ का भुगतान पड़ा हुआ था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साठगांठ कर कई जनपदों व राज्यों में खुलवाए अलग-अलग खातों में फर्म का साढ़े चार करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को जय नरायन वर्मा रोड पर चेकिंग के दौरान मुनीम बलराम दीक्षित उर्फ दाऊ को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। विभाग की एक टीम ने पकड़े गए मुनीम ने बैंकोें में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने मुनीम के खिलाफ अवैध शस्त्र में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed