{"_id":"5125624f45a7662d883f108a380bd0d1","slug":"anshul-and-siddhant-got-atul-maheshwari-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशुल व सिद्धांत बने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के हकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशुल व सिद्धांत बने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के हकदार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के
विज्ञापन
नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिले से अंशुल पाठक व सिद्धांत पाल का चयन
छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन इस साल के लिए
225 छात्र-छात्राआें को छात्रवृत्ति दे रहा है। जिले में 2 नवंबर को
भारतीय पाठशाला में लिखित परीक्षा कराई गई थी।
इसमें 694 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। देशव्यापी इस परीक्षा में फर्रुखाबाद के दो छात्र चयनित हुए हैं। छात्रवृत्ति के लिए चयनित सिद्धांत पाल भोलेपुर में रहते हैं। सेल्समैन अनूप कुमार पाल के बेटे सिद्धांत जयनारायन वर्मा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10 के छात्र हैं। इन्हाेंने इसी स्कूल से कक्षा 9 पास की है। छात्रवृत्ति के लिए चयनित दूसरे मेधावी अंशुल पाठक सिविल लाइन फ तेहगढ़ में रहते हैं।
इनके पिता प्रबल पाठक क्रिकेटर हैं। अंशुल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। इन्हाेंने इसी स्कूल से हाईस्कूल पास किया है। हाईस्कूल के चयनित को 6500 रुपये एवं इंटर के छात्र छात्राआें को 7500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक के छात्र-छात्राआें को फ ाउंडेशन 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति दे रहा है। 9 वीं, 11 वीं के चयनिताें को दो साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
छात्रवृत्ति परीक्षा तीन वर्गों में कराई गई थी। हाईस्कूल वर्ग में 119, इंटरमीडिएट वर्ग में 397 व स्नातक वर्ग में 178 छात्र छात्राआें ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 75 मिनट अवधि की परीक्षा 25 कक्षाें में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया गया था।