फर्रुखाबाद। दुर्गा नारायण महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू हो गईं हैं। इसका शुभारंभ सीडीओ एम. अरुन्मोली ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। दौड़, भाला फेंक समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को खेलकूद के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक कर मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलाई।
पहले दिन भाला फेंक, 100, 400, 800 मीटर दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेलों का परिणाम समापन के अवसर पर घोषित किया जाएगा। इस दौरान बद्री विशाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीडी यादव, गुलाब सिंह बघेल, डीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. वीके तिवारी, डॉ. मुकेश सिंह राठौर, विनय कुमार, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. हरि शिवनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग ने बताया कि 15 फरवरी को खेलों का समापन होगा और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में हुई प्रतियोगिता में भाला फेंकती छात्रा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD