फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anna cattle not being caught in villages in farrukhabad

गांवों में नहीं पकड़े जा रहे अन्ना मवेशी

Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle not being caught in villages in farrukhabad
Cow
किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा सरकार में अन्ना मवेशी ही दुश्मन बने हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शासन के आदेश के बाद भी ग्रामीण इलाकों में अन्ना मवेशियों को नहीं पकड़ा जा रहा है। नतीजतन रात में ग्रामीण खेतों में रुककर फसल की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में लगभग 612 ग्राम पंचायतें हैं। मौजूदा समय में इन ग्राम पंचायतों में हजारों अन्ना गोवंश फसल बर्बाद करने में लगे हैं। बढ़पुर ब्लाक के आलिमपुर, हथियापुर, सातनपुर, ढिलावल, पपियापुर, पिपरगांव, पंखियन की मढ़ैया, धर्मपुर, खानपुर और जसमई समेत सैकड़ों गांवों के लोग गोवंश से परेशान हैं। आलम यह है कि ग्रामीण रात में जागकर फसल की रखवाली करते हैं। यही नहीं ग्रामीणों ने फसलों को बचाने के लिए कटीले तार भी लगा रखे हैं। इसके बावजूद अन्ना गोवंश खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा जाते हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हर जिले में 10 जनवरी तक अन्ना गोवंशों को पकड़कर अस्थायी या स्थायी गोवंश आश्रय स्थल में बंद कर उनके संरक्षण के आदेश दिए थे। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने अमल पूरी तरह से नहीं किया। फर्रुखाबाद नगर पालिका के अलावा कहीं भी अन्ना गोवंशों को पकड़े जाने का अभियान नहीं चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तो एक भी दिन अन्ना गोवंशों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई गई।   
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध पर भी नहीं चेत रहा प्रशासन 
अन्ना गोवंशों से अपनी फसलों को बचाने के लिए जिले के ग्रामीण कई बार विरोध जता चुके हैं। बीते दिनों नवाबगंज में एक स्कूल में जानवर बंद किए गए। 9 जनवरी को शमसाबाद ब्लाक के बैरमपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने अन्ना मवेशी बंद कर दिए। कायमगंज और मोहम्मदाबाद आदि इलाकों में भी ग्रामीणों ने स्कूलों आदि में गोवंश बंद कर विरोध जताया। इसके बावजूद जिला प्रशासन नहीं चेता। ग्राम पंचायत ढिलावल के किसान गुड्डू, राकेश और मुकेश आदि का कहना है कि जिले के अफसर रात में आकर देखें कि किस तरह वह लोग भीषण ठंड में रुककर जानवरों से अपने फसलों की रखवाली करते हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका का अभियान जारी 
जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेश पर नगर पालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र में अन्ना गोवंशों को पकड़ने का अभियान जारी है। पालिका कर्मचारियों का दावा है कि अब तक करीब 95 से ज्यादा अन्ना गोवंश पकड़े जा चुके हैं। गोवंश पकड़ने वाले ठेकेदार मोहित सक्सेना ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। हालांकि तमाम प्रयास के बाद भी अभी तक शहर क्षेत्र में भी अन्ना गोवंशों से शहरियों को निजात नहीं मिल पा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed