फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ANM posting order changed on the second day

Farrukhabad News: दूसरे दिन ही बदल गया एएनएम का तैनाती आदेश

Fri, 28 Jul 2023 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
ANM posting order changed on the second day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आयोग से एएनएम के चयन में पारदर्शिता के दावे के बीच तैनाती में जमकर खेल चल रहा है। सीएमओ कार्यालय में तैनाती के दूसरे दिन ही आदेश बदलकर 10 एएनएम को स्थानांतरित कर दिया गया।
शासन से जिले में 33 एएनएम नियुक्त की गईं। इन्हें 18 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। सीएमओ के आदेश पर 24 जुलाई को पटल प्रभारी सुधाकर ने इनकी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनाती कर दी। यह तैनाती आदेश एएनएम के पास पहुंचा तो सेटिंग का खेल जोर पकड़ गया। मनचाहा उपकेंद्र पाने के लिए सीएमओ कार्यालय से संपर्क बढ़ा।
विज्ञापन

आखिरकार 10 एएनएम का तैनाती स्थल बदलकर 25 जुलाई को दूसरा आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो मनचाही तैनाती पाने के लिए मोटी रकम वसूली गई है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के पांच उपकेंद्र रिक्त कर शहर में एएनएम तैनात कर दी गईं। इससे पहले जून में शासन से जिले में 64 एएनएम की नियुक्ति हुई थी। 15 दिन बाद ही सेटिंग के चलते 14 एएनएम के स्थानांतरण कर आकांक्षात्मक ब्लाक राजेपुर व नवाबगंज के उपकेंद्र खाली कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने नाराजगी भी जताई, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के फोन आने पर तैनाती आदेश बदला गया है। सभी की सुननी पड़ती है। फिर भी वह पटल प्रभारी से वसूली के संबंध में पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed