{"_id":"66ce3252b5ebefb709053b24","slug":"anm-and-asha-are-doing-fraud-in-vaccination-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114890-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टीकाकरण में एएनएम व आशा कर रहीं फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टीकाकरण में एएनएम व आशा कर रहीं फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में बच्चों के टीकाकरण में एएनएम व आशा जमकर फर्जीवाड़ा कर रही हैं। सर्विलांस टीम ने जब सत्यापन किया, तो कई एएनएम के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। बिना टीका लगाए ही बच्चों के कार्ड पर टीकाकरण की इंट्री मिली। इससे कई एएनएम व आशाएं कार्रवाई के घेरे में आ रही हैं।
बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। टीका लगाने की जिम्मेदारी आशा व एएनएम की होती है। अप्रैल से जुलाई तक पेंटा-1 टीका की समीक्षा हुई। पता चला कि 19060 बच्चों में 2336 बच्चों को एक भी टीका नहीं लगाया गया। जिले में औसतन 12 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं। इसमें विकास खंड बढ़पुर के सर्वाधिक 23 प्रतिशत बच्चे टीका लगने से वंचित हैं।
आकांक्षात्मक ब्लॉक राजेपुर में 19 प्रतिशत व नवाबगंज में 17 प्रतिशत बच्चों को टीका नहीं लगा। वहीं सीएचसी कमालगंज में 18 प्रतिशत, लोहिया अस्पताल में 16 प्रतिशत, शमसाबाद में 7 प्रतिशत, मोहम्मदाबाद में 5 प्रतिशत, कायमगंज मात्र एक प्रतिशत बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है। खास बात तो यह है कि सर्विलांस टीम ने जब घर-घर जाकर सत्यापन किया तो कायमगंज के उपकेंद्र गूजरपुर क्षेत्र में कई बच्चों को बिना टीका लगाए ही उनके कार्ड पर इंट्री कर दी गई। इस पर सीएचसी प्रभारी ने आशा व एएनएम से स्पष्टीकरण मांगने के साथ टीकाकरण रिकार्ड भी तलब कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा एएनएम द्वारा टीकाकरण की रिपोर्ट व जिला स्तर से बनी रिपोर्ट में काफी अंतर होने से बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की आशंका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि टीकाकरण में फर्जीवाड़े के कुछ मामले सामने आए हैं। सभी सीएचसी प्रभारियों को टीकाकरण की जांच व सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। फर्जीवाड़ा करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।