फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aniruddh and Sonam won gold in two events each.

Farrukhabad News: अनिरुद्ध और सोनम ने दो-दो स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण

Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aniruddh and Sonam won gold in two events each.
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय फतेहगढ़ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। फतेहगढ़ जोन के 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आदर्श जनता रानूखेड़ा के अनिरुद्ध और एसडी पाहला की सोनम को दोहरी सफलता मिली।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा के अनिरुद्ध ने पहला स्थान हासिल किया। आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के जीतू दूसरे और इसी कॉलेज के आयुष राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की लंबी कूद में भी अनिरुद्ध ने बाजी मारी। आरपी कमालगंज के सोबित कुमार दूसरे और एसडी पाहला के निखिल तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह अनिरुद्ध ने पहले दिन दो स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर बालकों की गोला फेंक में डीपीएस मूसाखिरिया के अर्पित प्रथम, श्यामू द्वितीय और आरपी कमालगंज के शिवम पाल तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में एसडी पाहला की सोनम ने पहला स्थान प्राप्त किया। शालिनी दूसरे और आदर्श जनता रानूखेड़ा की रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में भी सोनम ने बाजी मारी। आदर्श जनता रानूखेड़ा की मोनिका दूसरे और आरपी कमालगंज की उपासना तीसरे स्थान पर रहीं। सोनम ने भी दो स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की फर्राटा दौड़ में जीजीआईसी की करीना प्रथम, जनता राष्ट्रीय फतेहगढ़ की सारिका द्वितीय और इसी विद्यालय की मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में फिरोज गांधी जनता कमालगंज की अनवी, अनन्या और आदर्श जनता रानूखेड़ा की मोनिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जीजीआईसी की नैंसी प्रथम, आरती द्वितीय और राष्ट्रीय जनता फतेहगढ़ की श्वेता तृतीय रहीं। गोला फेंक में जनता राष्ट्रीय फतेहगढ़ की अनुष्का, आरपी कमालगंज की हिना और जीजीआई की अर्जी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि विजेता खिलाड़ी पांच अक्तूबर से कायमगंज में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका सुब्रत शाक्य, सत्येंद्र सिंह, रजनीश शिवा, देवनारायण सिंह, अभिषेक अवस्थी, सुनील कुमार, आरती यादव, राहुल यादव, अर्जुन सिंह, केशव गंगवार, राजेश पांडेय, इंजाज अहमद सिद्दकी ने निभाई। प्रधानाचार्य शिवओम कुमार द्विवेदी ने डीआईओएस व लेखाधिकारी सुशील कुमार का स्वागत किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कैप्टन बलविंदर सिंह, गिरिजाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed