फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry over overtaking, the attackers riding in Bolero beat up the baraatis

Farrukhabad News: ओवरटेक करने से गुस्साए बोलेरो सवार हमलावरों ने बरातियों को पीटा

Mon, 09 Jun 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Angry over overtaking, the attackers riding in Bolero beat up the baraatis
मोहम्मदाबाद। ओवरटेक करने से गुस्साए बोलेरो सवार ने बरातियों से भरी ईको कार को गांव मौधा के पास रोक लिया। बोलेरो सवार लोगों ने बरातियों की जमकर पिटा। मामले में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना जहानगंज के क्षेत्र गांव झसी निवासी सत्यनारायण की पुत्री की बरात जिला मैनपुरी थाना औछा से आ रही थी। कस्बा स्थित केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास बरात में शामिल ईको गाड़ी ने गांव मौधा की एक बोलेरो को ओवरटेक किया। इस पर बोलेरो चालक ने ईको गाड़ी को गांव मौधा स्थित एक मंदिर के पास ओवरटेक कर रोक ली।
विज्ञापन

बोलेरो से उतरे लोगों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से ईको गाड़ी पर सवार बरातियों के साथ मारपीट कर दी। ईको गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बरातियों ने तीन हजार की नकदी, सोने की चेन, सोने के कुंडल, ड्राइविंग लाइसेंस छीनकर भाग गए। बरातियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औछा निवासी आकाश जोशी पुत्र कुंदन जोशी ने पांच-छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने मारपीट करने के साथ ही लूटपाट करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed