फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry laborer swings on noose after wife does not come from maternal home

Farrukhabad News: पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध मजदूर फंदे पर झूला

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angry laborer swings on noose after wife does not come from maternal home
फोटो- 11, 12
विज्ञापन


- परिजनों में मचा कोहराम, फोरेंसिक टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध मजदूर में घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रमोद कुमार (38) मजदूरी करके परिवार को भरण-पोषण करता था। उसकी शादी कादरी गेट थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास की निवासी मनोरमा के साथ हुई थी। प्रमोद के 13 वर्ष का पुत्र अंकुल व 10 वर्ष की पुत्री खुशी है। कई माह पहले मनोरमा पुत्र व पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई। प्रमोद के बुलाने पर भी वह वापस नहीं आ रही थी। एक जुलाई को प्रमोद ससुराल से पत्नी मनोरमा को बुलाने गया, लेकिन पत्नी व बच्चे वहां से वापस नहीं आए।
विज्ञापन

प्रमोद घर चला आया और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने रविवार की रात कमरे की चौखट में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह भाई राजीव ने प्रमोद को चाय पीने के लिए आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर राजीव कमरे के पास पहुंचा। उसने खिड़की से प्रमोद को फंदे पर लटका हुआ पाया। राजीव के चीखने पर परिजन आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। प्रमोद के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed