फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angered by being beaten at his in-laws' house, a young man committed suicide by hanging himself.

Farrukhabad News: ससुराल में पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 28 Jun 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Angered by being beaten at his in-laws' house, a young man committed suicide by hanging himself.
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। ससुराल में पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने घर लौटकर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का कहना है कि पुत्र की गुरसहायगंज थाने में भी सुनवाई नहीं हुई। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी रामगोपाल प्रजापति (34) ने बुधवार रात मकान के बरामदे में पंखे के कुंडे पर साड़ी के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जागने पर छोटे भाई नेपाल ने रामगोपाल को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने जीवित होने के शक में उसे उतार लिया।
विज्ञापन

पिता प्रमोद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पिता प्रमोद ने बताया कि रामगोपाल की 10 साल पहले जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। तीन माह पहले उसकी सास गांव आई। बेटी को ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगोपाल के मना करने पर सास ने पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस पर उसे भेज दिया था। वह दिल्ली में बेकरी पर काम करता था। 26 जून को रामगोपाल सीधे ससुराल गया। उसने पत्नी व बच्चों को भेजने की बात कही। इस पर ससुरालियों ने मारपीट कर दी। उसके सिर में चोटें आईं। रामगोपाल ने गुरसहायगंज थाने में ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। रात 11 बजे रामगोपाल अपने घर आया। फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने ससुराल में हुई घटना की परिजनों को जानकारी भी दी थी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed