फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anganwadi data hacked, seven beneficiaries defrauded in cyber scam.

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी का डाटा हैक, सात लाभार्थियों से साइबर ठगी

Tue, 20 Jan 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi data hacked, seven beneficiaries defrauded in cyber scam.
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढि़या ढिलावल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण ट्रैकर एप का डाटा हैक कर सात लाभार्थियों को साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया। गरीबों के खातों में जो धनराशि मिली, उसे साइबर ठगों ने लाभार्थियों से ओटीपी पूछकर पार कर दिया। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना, एसपी व डीपीओ से की गई है।
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सभी लाभार्थियों का डाटा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन से दिए गए पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करती हैं। गढि़या ढिलावल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 122 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सात माह से तीन वर्ष तक के 70 बच्चे, तीन से छह वर्ष के 32 बच्चे, 15 गर्भवती व पांच धात्री शामिल हैं। सभी पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग होने से मोबाइल नंबर, आधार नंबर सहित पूरा विवरण होता है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने यह डाटा किसी तरह हैक कर लिया। लाभार्थियों के लगे आधार कार्ड से साइबर ठगों ने फोन कर खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताकर ओटीपी पूछा, इसके बाद विवेक राजपूत के खाते से 6000 रुपये, राजीव कठेरिया के खाते से 6000 रुपये, घनश्याम के खाते से 2000 रुपये, अविरल के खाते 1600 रुपये, विजेंद्र के खाते से 2700 रुपये, उमेश के खाते से 1300 रुपये व राजा कठेरिया 1550 रुपये निकाल लिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती सिंह नें बताया की साइबर ठगी के मामले में उन्होंने डीपीओ को जानकारी दी है। इसके साथ ही ठगी के शिकार हुए लाभार्थियों ने एसपी व साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed