{"_id":"6988e09306301b6d590ea33a","slug":"an-out-of-control-private-bus-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137118-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टिकी निजी बस, 20 यात्री चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टिकी निजी बस, 20 यात्री चुटहिल
Mon, 09 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20 हजियांपुर में सड़क किनारे पेड़ से टिकी बस। संवाद
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव हजियांपुर के पास रविवार तड़के एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ से बस के टिक जाने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार करीब 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
एक निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर कायमगंज होते हुए फर्रुखाबाद जा रही थी। सुबह करीब 4:45 बजे जब बस हजियांपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक बीपी सिंह ने बस से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतरकर किनारे खड़े पेड़ से जा टिकी।
हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बरौन भेजा गया, जबकि अन्य यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बस में कुल 55 सवारियां थीं। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि बस सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टिक गई थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को समय से अस्पताल भेज दिया गया है।