{"_id":"696547d7043d337d3d067b00","slug":"an-out-of-control-dump-truck-ran-over-a-young-man-on-a-motorcycle-killing-him-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108650-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
Tue, 13 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 आदेश कुशवाहा। फाइल फोटो
राजेपुर। शहर की ओर आ रहे एक बाइक सवार को बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट स्थित वन भूमि के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। वह जानवरों का इलाज कर परिवार का भरण पोषण करता था।
शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव पिपरिया नगला निवासी आदेश कुशवाहा (32) सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी काम से शहर आ रहे थे। हाईवे पर पांचाल घाट स्थित वन विभाग की भूमि के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
आदेश उछलकर सड़क पर गिरे तो डंपर के नीचे आने से पहिये से सिर कुचल गया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हरदोई के पाली थाने के गांव पैंतापुर निवासी रिश्तेदार सर्वेश कुमार ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पिता प्रेमपाल कुशवाहा ने बताया कि आदेश ने पैरा मेडिकल कोर्स किया था। वह आसपास गांवों में जानवरों का इलाज कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी मोनकली, मां सदावती व बच्चे आस्तिक, अरुषी, अर्नव रो-रोकर बेहाल हैं। एक छह माह का बेटा है। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डंपर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।