{"_id":"67f414235e8e00f05b08839b","slug":"an-old-woman-living-in-her-maternal-home-was-killed-by-crushing-her-with-a-brick-one-in-custody-farrukhabad-news-c-222-1-frk1003-122614-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मायके में रह रही वृद्धा की ईंट से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मायके में रह रही वृद्धा की ईंट से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में
Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद गांव की महिलाएं।
- फोटो : घटनास्थल पर मौजूद गांव की महिलाएं।
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मायके में रह रही वृद्धा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला रोहिला कृष्ण बलरामनगर की रहने वाली रचना देवी उर्फ मान गंगा (60) की शादी जिला मैनपुरी के देवी रोड इसूली निवासी कृपाल सिंह के साथ हुई थी। मृतका के दो भाई मुक्की और रनवीर थे। जिनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों की मौत हो चुकी है। भाइयों की मौत के बाद से रचना देवी पति के साथ मायके में रह रहीं थी। कुछ समय बाद पति भी उन्हें छोड़कर अपने गांव चले गए।
रचना देवी के दो बेटे संजू और राजू के अलावा एक बेटी है। बेटे संजू की भी मौत हो चुकी है। राजू पठानकोट में रहता है। रचना देवी की पूजा पाठ में अधिक रुचि थी। सोमवार सुबह गांव की किताब श्री ने उन्हें सत्संग में चलने के लिए आवाज दी। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोस के युवकों को बुलाया। उन्होंने दीवार फांदकर अंदर से गेट खोल दिया। किताब श्री जब अंदर पहुंची तो नजारा देखकर चीख निकल गई। रचना देवी का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। पास में ही ईंट रखी हुई थी। किताब श्री ने बाहर आकर घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि महिला के घर के पास देसी शराब की दुकान है। अक्सर शराबी घर के सामने लगे हैंडपंप पर बैठकर शराब पीते हैं। इस पर आए दिन महिला का शराबियों से विवाद होता था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।