{"_id":"67def5b4a7e383209404ca4a","slug":"an-old-tourist-who-came-to-sankisa-buddhist-pilgrimage-from-myanmar-died-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105687-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: म्यांमार से संकिसा बौद्ध तीर्थ आईं वृद्ध पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: म्यांमार से संकिसा बौद्ध तीर्थ आईं वृद्ध पर्यटक की मौत
Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। म्यांमार से संकिसा बौद्ध तीर्थ दर्शन करने आई एक वृद्ध पर्यटक की मौत हो गई। दिल्ली के रास्ते भारत आए 81 पर्यटक दल में से 18 लोग संकिसा पहुंचे थे। साथ में बहन क्यू न्यू ए भी हैं। शव लोहिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मेरापुर थाने के बौद्ध तीर्थ संकिसा के भंते ऊषा जेन मोग, अधिवक्ता प्रभूदयाल शनिवार रात म्यामार देश के सागाइंग निवासी रिटायर प्रोफेसर न्यू न्यू आये (65) को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रभूदयाल ने बताया कि म्यांमार से 81 पर्यटकों का दल भारत आया है। इसमें से 18 लोग शुक्रवार रात करीब दो बजे संकिसा पहुंच गए थे। यह दल एमटीएम ट्रैवल कंपनी के माध्यम से आया था।
कंपनी की एजेंट चो-चो कमिंग भी साथ आई थीं। बताया कि न्यू न्यू आये को दोपहर में उल्टी दस्त होने लगे थे। उनकी बहन क्यू न्यू ए भी साथ में थीं। हालत बिगड़ने पर जब सूचना दी, तो अस्पताल लाया गया। ईएमओ डॉ. वैभव यादव ने बताया कि परिजनों ने उल्टी दस्त होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जाएगा।