फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ambedkar Park Sevadaar was held hostage and 25 thousand rupees were snatched

Farrukhabad News: अंबेडकर पार्क सेवादार को बंधक बनाकर 25 हजार छीने

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park Sevadaar was held hostage and 25 thousand rupees were snatched
फर्रुखाबाद। आंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय के एक वृद्ध सेवादार को बाइक सवार दबंगों ने बंधक बना लिया। उनके ऊपर चीवर (कपड़ा) डालकर मारपीट की। जेब में रखे 25 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव मसेनी बाग निवासी रामस्वरूप (82) आंबेडकर पार्क एवं पुस्तकालय में रहते हैं। इन दिनों वहां निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार देर शाम बाइक सवार दो युवक आए। वह दीवार फांदकर अंदर घुसे। आंबेडकर प्रतिमा पर पड़ा चीवर (कपड़ा) उतारकर रामस्वरूप के ऊपर डाल दिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने चीख-पुकार करने की कोशिश की, मगर एक हमलावर ने मुंह दबा दिया। बाइक सवार जेब में रखे 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

हमलावरों के जाने के बाद पीड़ित ने लोगों को जानकारी दी। आंबेडकर पार्क से सहयोगी सत्यपाल, आनंद आदि घायल रामस्वरूप को लेकर कादरीगेट थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। सत्यपाल ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। वह शिकायत करने पर रामस्वरूप को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसओ आमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। डॉक्टरी करा ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed