{"_id":"6513234064d03e8fb70c3174","slug":"aloo-bhari-magic-hits-two-girl-students-one-dead-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-851-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आलू भरी मैजिक ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आलू भरी मैजिक ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग पढ़कर घर जा रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार आलू भरी मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी के मामूली चोटें आईं। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी अनमोल उर्फ पप्पू पाल की बेटी सोनाली (16) और गांव के ही रामरतन की बेटी सिमरन (16) कक्षा 12 की छात्राएं हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों छात्राएं सेंट्रल जेल चौराहे से कोचिंग पढ़ने के बाद पैदल घर जा रही थीं। चौराहे पर जब दोनों पहुंची, तो तेज रफ्तार आलू के पैकेट भरे मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे सोनाली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि सिमरन के हल्की चोटें आईं। दुर्घटना कर भागने के प्रयास में मैजिक खाई में चली गई। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। लोगाें ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही ढाबा संचालक पिता अनमोल और परिजन सोनाली को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर के इन्कार करने पर परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टर ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में मातम पसर गया। सोनाली तीन भाइयों में छोटी थी। सबसे बड़ा भाई विवेक, बीनू और बॉबी हैं। मां अरुणा का रो-रो कर बुरा हाल है।