फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   alongwith speed

उत्तर मध्य रेवले के जीएम ने किए नीबकरोरी बाबा के दर्शन

Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
alongwith speed
मोहम्मदाबाद। उत्तर-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) विनय त्रिपाठी स्पेशल ट्रेन से नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 11.38 बजे पहुंचे। उनके साथ प्रयागराज के डीआरएम समेत अन्य तमाम अधिकारी भी थे। यहां उन्होंने ट्रेनों की स्पीड व संख्या बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

जीएम का काफिला सड़क मार्ग से नीबकरोरी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा। वहां मंदिर के पुजारी भानु प्रकाश एवं राम लखन बाजपेई ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुजारी के माध्यम से नीबकरोरी गांव में अंडरपास बनवाने की मांग की। कुछ व्यापारियों ने रैक प्वाइंट बनवाने की बात कही।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया की कुछ समय बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। कुछ ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और नीबकरोरी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होगा। लोगों ने कालिंदी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी की। उन्होंने जनता के हित में फैसले लेने का आश्वासन दिया। जीएम 12.50 बजे उसी ट्रेन से वापस चले गए। इस दौरान स्टेशन पर सभी कर्मचारी और आरपीएफ के जवान व्यवस्था मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed