फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Alok becomes president of Kayastha Sabha for the third time, Vinod becomes general secretary

Farrukhabad News: कायस्थ सभा के तीसरी बार आलोक अध्यक्ष, विनोद बने महामंत्री

Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Alok becomes president of Kayastha Sabha for the third time, Vinod becomes general secretary
फर्रुखाबाद। कायस्थ सभा फर्रुखाबाद का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें आलोक रायजादा को तीसरी बार अध्यक्ष और विनोद कुमार सक्सेना को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने समाज के हित में काम करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

शहर के पक्कापुल स्थित चित्रगुप्त सभा भवन में निर्वाचन अधिकारी मूक बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सक्सेना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव भगौलीवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी ने एक स्वर से आलोक रायजादा को निर्विरोध तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वह भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष समेत अन्य संस्थाओं में पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पंकज सक्सेना उपाध्यक्ष, शरद श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सक्सेना महामंत्री, आलोक सक्सेना एवं अजय सक्सेना संयुक्त मंत्री, राजीव सक्सेना कोषाध्यक्ष, दीपक रंजन सक्सेना ऑडिटर, घनश्याम सक्सेना प्रचार मंत्री, राजवेंद्र सक्सेना सांस्कृतिक मंत्री बनाए गए। इसके अलावा सुजीत प्रधान, नीरज सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अजीत राजन सक्सेना, शील श्रीवास्तव, दीपक रायजादा, गौरव श्रीवास्तव एवं रोहित सक्सेना को सदस्य बनाया गया। सभा का संरक्षक डॉ. पीएन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, नरेश कुमार सक्सेना, पूर्व प्रधानाचार्य आरसी सक्सेना रहेंगे। सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने समाज के हित में काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed