{"_id":"671bf645559d86caf909d864","slug":"allegation-of-opening-chuck-road-by-destroying-crops-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-117027-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फसल उजाड़कर चक रोड निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फसल उजाड़कर चक रोड निकालने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फसल उजाड़कर चकरोड निकालने के विरोध पर वृद्ध से कानूनगो व लेखपाल सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज कर धमकी दी। पुत्र ने कानूनगो व लेखपाल सहित नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर निवासी शिवकांत ने सीजेएम कोर्ट में कायमगंज तहसील के कानूनगो रवींद्र लाल मौर्य, लेखपाल अरुण कुमार, जगदीश यादव, योगेंद्र यादव, गांव के रोशन, नन्हे, लालमन, भुल्लन, अजय के खिलाफ अर्जी दायर की। इसमें बताया कि गांव के पिता विजय बहादुर के नाम से खेत है। गांव के रोशन के लेखपाल व कानूनगो से मधुर संबंध हैं।
यह लोग उसके खेत की फसल को उजाड़कर चकरोड निकालना चाहते हैं। जानकारी होने पर तहसीलदार के यहां मुकदमा दायर कर दिया। 14 सितंबर को यह लोग आए और फसल को उजाड़ने लगे। पिता विजय बहादुर ने मुकदमे के प्रपत्र दिखाए तो यह लोग चले गए।
19 सितंबर को यह लोग आए और फसल उजाड़कर चकरोड निकालने लगे। पिता ने विरोध किया तो कानूनगो लेखपाल सहित सभी लोगों ने गाली गलौज कर धमकी दी। इस मामले मेें मेरापुर थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने इस मामले में मेरापुर पुलिस से आख्या मांगी है।