{"_id":"6679cf103acd0186c304d016","slug":"allegation-of-gang-rape-of-mentally-weak-girl-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112733-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मानसिक रूप से कमजोर युवती से 13 दिन पहले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीण के शिकायत करने के बाद भी चिलसरा चौकी इंचार्ज ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता के पिता ने एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सोमवार को एएसपी डॉ. संजय कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्ष की पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। वह 11 जून की शाम को सात बजे खेत में गई थी। गांव के दो युवक व उसके दो दोस्त गन्ने की उखारी के पास उस दौरान शराब पी रहे थे।
युवकों व उसके दोनों दोस्तों ने पुत्री को दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी देर होने के बाद जब पुत्री नहीं आई तो पत्नी व भांजा उसको खोजते हुए गन्ने के खेत में पहुंचे। वहां पुत्री की हालत खराब थी। पूछने पर युवती ने दोनों युवकों के नाम बताकर करतूत उजागर की। उलाहना देने पर युवकों के परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसमें मामले में चौकी चिलसरा में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। चौकी इंचार्ज ने मौके से भगा दिया। कई बार थाने गई, लेकिन उसको एसओ से मिलने नहीं दिया गया। एएसपी ने बताया कि पूरे मामले में जांच करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।