{"_id":"6a4d49a317673f5ec603f794","slug":"allegation-dcm-driver-murdered-over-illicit-relationship-with-a-woman-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-144925-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : महिला से अवैध संबंध में की गई डीसीएम चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : महिला से अवैध संबंध में की गई डीसीएम चालक की हत्या
विज्ञापन
कमालगंज। डीसीएम चालक की हत्या कर गंगा की कटरी स्थित गड्ढे में शव फेंकने के पीछे महिला से अवैध संबंध होने का मामला सामने आया है। चालक के पिता ने महिला के पति व देवर पर रंजिश में हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के कुरैना निवासी डीसीएम चालक सोनेलाल (30) का शव सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल मार्ग के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में महिला से अवैध संबंध की रंजिश में हत्या करने का मामला सामने आया। मंगलवार सुबह पिता सुरेश सिंह ने क्षेत्र के कल्लू नगला निवासी दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है कि पुत्र सोनेलाल की बातचीत कमालगंज के एक गांव की महिला से होती थी। इसी बात पर महिला के पति व देवर पुत्र से दुश्मनी मानने लगे थे। दोनों ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी। छिपाने के लिए शव को कटरी में डाल दिया।
घटनास्थल आरोपियों के घर से करीब दो सौ मीटर दूर है। पुलिस नामजद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही उनकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक गला घोटे जाने से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। नाक व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए टीम लगी है। (संवाद)