फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   All the flaws at the station, the platform made illegal

निर्माण में धांधली, नियम विरुद्ध बनाया प्लेटफार्म

Sat, 19 Oct 2019 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
All the flaws at the station, the platform made illegal
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी देखते डीआरएम। - फोटो : FARRUKHABAD
एडीआरएम अजय वार्ष्णेय को रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। बिना मिक्सर प्लांट के मसाला मिलता मिला तथा लिंटर में सरियां दिखाई दीं। इसका भुगतान रोकने के निर्देश दे दिए। नियमविरुद्ध बने लो-लेवल प्लेटफार्म को उखाड़ कर ऊंचा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुस्साए एडीआरएम ने डीसीआई अवध बिहारी को निलंबित करने तथा सेक्शन इंजीनियर कार्य (आईओडब्ल्यू) मोहम्मद जाकिर हुसैन को वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी दी। एडीआरएम ने मालगोदाम की लाइन में कर्व (घुमाव) कम करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि पूरा काम 50 के बजाय 45 दिन में हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

रक्षा संरक्षा अधिकारी सीएल शाह ने एडीआरएम को बताया कि पैनल में दिक्कत है। शंटिंग के वक्त सही समय पैनल पर शो नहीं होता। यही नहीं फतेहगढ़ से आने वाली ट्रेनों के वक्त दो मिनट का अंतर दिखता है। इस पर एडीआरएम ने सिग्नल विभाग के इंजीनियर को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआरएम को स्टेशन मास्टर ऑफिस, यात्री प्रतीक्षालय में ओपन वायरिंग मिली। उन्होंने इसे अंडरग्राउंड करने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी ओपन वायरिंग नहीं दिखनी चाहिए। जीआरपी थाने के सामने पार्क बनवाने में देरी न की जाए। इसको शीघ्र पूरा किया जाए। यही नहीं बाहर पड़ी जमीन पर घास खत्म कराकर उसमें पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।
मालगोदाम पर अंधेरा, भरता है पानी
व्यापारी किशन गुप्ता ने शिकायत की कि उनकी कई रेकें आती हैं। मालगोदाम प्लेटफार्म पर अंधेरा रहता है। यही नहीं नया बनाया गया, बावजूद इसके जलभराव होने से खाद, सीमेंट आदि की बर्बादी होती है। एडीआरएम ने इसे लापरवाही मानते हुए शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
आगरा, बरेली को सीधी ट्रेन पर हो रहा विचार: एडीआरएम
एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने कहा कि जनता की सबसे ज्यादा मांग बरेली और आगरा को सीधी ट्रेन की है। इस पर विभाग तेजी से विचार कर रहा है। आने वाले समय में गाड़ियां बढ़ेंगी।
एडीआरएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिसंबर तक जीएम का निरीक्षण तय है। इससे पहले ही स्टेशन पर पूरा काम कर लिया जाएगा। किसी भी कार्य में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई जरूर करेंगे।

एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी प्लेटफार्म हाईलेवल होने हैं। कोशिश है कि जल्दी हो जाएं। कहा कि किसी भी स्टेशन का ग्रेड वहां की आमदनी पर निर्भर करता है। इस स्टेशन की आमदनी यदि अच्छी होगी, तो इसका ग्रेड हर हाल में बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed