{"_id":"69d8c9f4b60114da181c42c136269d85","slug":"aligarh-muslim-university-up-to-60-colleges-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विवि. की यूपी में 60 कालेजों की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विवि. की यूपी में 60 कालेजों की योजना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ में एजूकेशनल मूवमेंट सोसाइटी की तरफ से सेमिनार का आयोजन किया
विज्ञापन
गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मुल्क व कौम की तरक्की तालीम पर निर्भर है।
इसलिए तालीम को बोझ की बजाए शौक का दर्जा मिलना चाहिए। मुख्य अतिथि अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोवाइस चांसलर सैयद अहमद अली ने कहा कि अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय यूपी में 60
कालेज खोलने की योजना बना रहा है। इस दौरान 300 मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को फतेहगढ़ के गोपाल फंक्शन हाल में सोसाइटी का 13वां सालाना जलसा हुआ। जलसे में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र व छात्राएं साइंटिफिक सोच का दायरा बढ़ाएं । उच्च स्तरीय तालीम हासिल कर नए अविष्कार करें। वर्ष 2017 तक
अलीगढ़ विवि. की पिछड़े जिलों में 60 स्कूल स्थापित करने की योजना है। इसमें फर्रुखाबाद का नाम भी जोड़ने का सुझाव प्रबंधन को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र तालीम का स्टेटस बढ़ाएं तो कामयाबी जरूर मिलेगी। विशिष्ट अतिथि डीआईजी जेल लखनऊ वीरेंद्र कुमार शेखर ने कहा कि तालीम से ही समाज में तरक्की का उजाला फैलेगा। छात्र व छात्राएं
लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और तब तक डटे रहें जब तक उन्हें मंजिल न मिल जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि तालीम हासिल करने के लिए लगन और ईमानदारी बेहद जरूरी है। अधिवक्ता अनीस अहमद खां ने कहा कि तालीम को बोझ न समझें, बल्कि शौक का जज्बा पैदा करें। समीर अहमद खां ने कहा कि तालीम से समाज का भविष्य
रोशन होगा। सोसाइटी अध्यक्ष डा. हाजी अनवर अहमद खां ने कहा कि तालीम से न सिर्फ रोजगार मिलता है, बल्कि बेहतर इंसान भी बना जा सकता है। कहा कि समाज में बेटियों की तालीम का रुझान बढ़ा है, जो तरक्की के अच्छे संकेत हैं।
मौलाना एजाज नूरी, हाजी मुजफ्फर रहमानी, हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी, हाजी तरीक सेठ, मोहम्मद उमर खां, रिजवान
अहमद, समीउल्लाह, रियाज फारुकी, नदीम फारुकी, रजी खां और मजहर मोहम्मद खां आदि ने भी विचार रखे। संचालन अफजल हुसैन ने किया। इस अवसर पर डा. अहमद हुसैन, डा. शाहिद जाहिदी, असलम अब्बासी, नसर खालिक, डा. मोहसिन, डा. मुजम्मिल हुसैन सिद्दीकी, शोएब अली, शाकिर मंसूरी, अतीक अहमद, असलम अंसारी, हामिद अंसारी, काजिम हुसैन और मुदस्सिर खां आदि मौजूद रहे।
विकलांग छात्र को एएमयू में दाखिले का न्यौता
सोसाइटी के जलसे में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण दोनों हाथों से विकलांग छात्र मंजीत को हाथोंहाथ लिया गया। उसे आजाद इंजीनियरिंग कालेज और मूवमेंट सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। विकलांग छात्र मंजीत ने कहा कि यदि वह मायूस हो जाता तो यह कामयाबी हरगिज नहीं मिलती। पीसीएसजे की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सुभारती गुप्ता की गैरमौजूदगी में उनकी मां को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मंजीत से कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय के दरवाजे उसके लिए खुले हैं।
इन्हें मिला मिला विशिष्ट सम्मान
सोसाइटी के जलसे में बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत अंक पाने वाले 300 मुस्लिम मेधावी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। अलिफा मंसूरी 92 प्रतिशत, साजिद 85, तलतनाज 88, फरमान 80, अलाशिबा खान, आकिल खां 91 और हिराखानम 78 प्रतिशत अंक लाईं। इनको विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया।