फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Alfaaz got rid of heart disease

अल्फैज को दिल की बीमारी से मिला छुटकारा

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Alfaaz got rid of heart disease
पिता शान के साथ खड़ा अल्फैज। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सात वर्षीय अल्फैज को जन्मजात दिल की बीमारी से छुटकारा मिल गया है। इससे परिजन भी काफी खुश हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इलाज में उनका पैसा भी खर्च नहीं हुआ।
विज्ञापन

शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी शान के सात वर्षीय बेटे अल्फैज के दिल में जन्म से ही छेद था। वह दौड़ते समय हांफ जाता था। शान ने बेटे को सीएचसी पर ले जाकर आरबीएसके टीम की डॉ. कल्पना कटियार को दिखाया तो उन्हें बच्चे के दिल में छेद होने जानकारी हुई। इससे वह परेशान हो गए। डॉ. कल्पना ने अल्फैज को लोहिया अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

जांच के बाद उसे अलीगढ़ की एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग में भेज दिया गया। वहां प्रो. मो. आजम हसीन ने 22 नवंबर को ऑपरेशन किया। इसके बाद से बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शान ने बताया कि उनसे छह यूनिट खून के 21 हजार रुपये खर्च हुए। ऑपरेशन व दवाई का कोई खर्चा नहीं लगा। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। एक बार उसे डॉक्टर को दिखाने जाना पड़ेगा। आरबीएसके की बदौलत उनके बेटे को नई जिंदगी मिली है।

मजदूरी कर घर खर्च चलाना मुश्किल है, इतना महंगा इलाज वह कैसे करा पाते। कार्यक्रम प्रबंधक अमित शाक्य ने बताया कि अप्रैल से अब तक 16 बच्चों को इलाज देकर ठीक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed