फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akhilesh ji will grow old, your government will not be formed in UP: Jaiveer

अखिलेश जी बुढ़ापा आ जाएगा, आपकी यूपी में सरकार नहीं बनेगी: जयवीर

Sun, 24 Nov 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh ji will grow old, your government will not be formed in UP: Jaiveer
फर्रुखाबाद। महाराष्ट्र, झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों से देखा जा सकता है कि जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उप चुनाव में जनता ने फिर सिद्ध कर दिया है। कहा कि अखिलेश यादव को बुढ़ापा आ जाएगा, आपकी उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बनेगी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं जनपद के प्रभारीमंत्री जयवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, झारखंड व यूपी के उप चुनाव पर कहा कि जनता का प्रचंड समर्थन हमारी पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों को मिला। महाराष्ट्र और झारखंड में हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहाकि पर्यटन के क्षेत्र में फर्रुखाबाद को सब अच्छा मिलेगा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा को विकसित करने के लिए अलग से योजना बनाई जा रही है। इसमें करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। मोहम्मदाबाद में बाबा नीबकरोरी धाम और भोजपुर विधानसभा में स्थित श्रृंगी ऋषि मंदिर में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर गंगाघाटों के विस्तार का काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन के क्षेत्र में ज्यादा राजस्व अर्जित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करती है। पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर, एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed