फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akhilesh is incapable of fielding candidates on all seats in the elections: MP

चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने में अक्षम हैं अखिलेश : सांसद

Tue, 02 Apr 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh is incapable of fielding candidates on all seats in the elections: MP
फर्रुखाबाद। वायरल वीडियो के मामले में अखिलेश यादव को ट्वीट नहीं करना था। अखिलेश यादव पहले स्वयं अपनी भाषा और पार्टी देखें। गरीबों की मदद की होती तो उत्तर प्रदेश में दो-दो बार जमानत जब्त नहीं होती। सपा लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी उतारने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में ईडी को भगवान श्रीकृष्ण की संज्ञा दे डाली।
विज्ञापन


आवास-विकास स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भगवान श्रीकृष्ण का वाक्या सुनाते हुए कहा कि शिशुपाल ने जब 100 गालियां दीं तो भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उनकी गर्दन काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कई नोटिस दिए, जब उन्होंने जवाब नहीं दिए तो ईडी ने सुदर्शन चक्र चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत सभी दलों के भ्रष्टाचारी नेता प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे हैं। वायरल वीडियो के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट किए जाने के सवाल पर सांसद ने बोले कि सपा ने साजिश के तहत वीडियो वायरल करवाया है। एक नुक्कड़ सभा के दौरान वह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे।

वीडियो में मौजूद युवक मेडिकल क्लेम को लेकर उन पर झूठे आरोप लगाने लगा। मैं भी जनप्रतिनिधि हूं तो थोड़ी नाराजगी तो होगी। अखिलेश यादव ने ट्वीट में स्वयं अपनी भाषा देखें। उसमें सुधार की जरूरत है। रही बात गरीबों की मदद की तो सपा ने गरीबों की मदद की होती तो यूपी में दो बार जमानत जब्त नहीं होती। अखिलेश यादव स्वयं चुनाव लड़ने को सक्षम नहीं हैं, तभी तो बार-बार गठबंधन करते हैं। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कुलदीप गंगवार, दिनेश कटियार व शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed