फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akhilesh is against Hindutva, backward classes and SC community: MP

हिंदुत्व, पिछड़ों व एससी समाज के विरोधी हैं अखिलेश : सांसद

Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh is against Hindutva, backward classes and SC community: MP
फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हिंदुत्व, पिछड़ों और एससी समाज का विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने हराने का काम किया था। कांग्रेस और सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। वह स्वस्थ होकर दिल्ली से लौटे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत पत्रकारों से रूबरू हुए। कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान मजबूत किया। कांग्रेस ने ही बाबा साहेब का सबसे ज्यादा विरोध किया। सपा, कांग्रेस और सहयोगियों की लोकसभा सीटों से अधिक सांसद अकेले भाजपा के हैं। अखिलेश यादव की ऊलजलूल भाषा ठीक नहीं है। मुलायम सिंह की सरकार में पति-पत्नी जिला पंचायत सदस्य बने थे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि वह बीमार हों, तो अपना इलाज करवा लें। भाजपा पिछड़ों, एससीएसटी के साथ थी, है और रहेगी। हिंदुत्व विरोधियों को जनता जवाब देगी। उनके साथ जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed