{"_id":"5f1306bc8ebc3e9fdd32ff82","slug":"aiims-four-people-arrested-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5718609148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स कर्मचारी व उसके भाई को घर में घुस कर पीटा, चार के खिलाफ के लिए रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स कर्मचारी व उसके भाई को घर में घुस कर पीटा, चार के खिलाफ के लिए रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नवाबगंज में दिल्ली स्थित एम्स में नौकरी कर रहे युवक के घर लौटने पर गांव के चार लोगों ने विरोध कर दिया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण अधिक होने से उसको घर से भगाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर घर में घुसकर उसे और उसके भाई को पीट दिया। चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव ऊंची गदेड़ी निवासी संजय सिंह का भाई संदीप कुमार ऑल इंडिया आयुर्वेदिक मेडिकल संस्था एम्स दिल्ली में नौकरी करता है। संदीप तीन दिन पूर्व दिल्ली से घर आया है। इसकी जानकारी होने पर गांव के विनोद कुमार, लालू, शालू उर्फ महेंद्र व सुजीत ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे वापस दिल्ली भेज दो, नहीं तो गांव में भी संक्रमण फैल जाएगा।
इसका विरोध करने पर शनिवार को चारों आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। छत पर सो रहे भाई संदीप कुमार को भी पीटा। उसके पैर में कुल्हाड़ी मार दी। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों का सीएचसी में मेडिकल कराया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।