फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   against three including two named in Lalu's murder

लालू की हत्या में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
against three including two named in Lalu's murder
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। बहनोई के घर रह रहे साले की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश मारी लेकिन वे घरों पर नहीं मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें एल्कोहल की पुष्टि डाक्टर ने की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कलौली निवासी धर्मेंद्र यादव का साला शहर कोतवाली चौकी पांचालघाट गांव भगुआनगला निवासी लालू यादव (20) काफी समय से उनके पास ही रह रहा था। गुरुवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर पर तमंचा पड़ा मिला था। मौके पर दो फायर हुए थे। शुक्रवार को गांव भगुआनगला निवासी चचेरे भाई अवनीश यादव ने कलौली गांव निवासी गिरवर, अवनीश पुत्र महेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ भाई लालू यादव की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि गिरवर लालू को घर से बुला ले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने रमेश के खेत में गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। गांव के ही बंटू यादव ने उनको भागते देखा था। पर मुकदमे में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों के घरों पर दबिश मारी पर वह भागे हुए थे।
विज्ञापन

लालू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें लालू की मौत गोली लगने से अधिक रक्त बहने के कारण होना बताई गई। उसने शराब का सेवन किया था। डाक्टर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस को पता चला कि लालू ने गिरवर व अवनीश समेत एक अज्ञात के साथ खेत से कुछ दूर पर शराब पी थी। इसके बाद गालीगलौज हुआ और आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों से जुड़ी एक महिला से लालू का दोस्ताना था। यह बात हत्यारोपी भी जान गए थे। वहीं लालू अपने पिता के घर जाता था, लेकिन एक दो दिन में ही वापस आ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed