फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Against the illegal occupation imposed on the sticks jam in farrukhabad

अवैध कब्जे के विरोध में लाठी-डंडे लेकर लगाया जाम

Thu, 09 Aug 2018 11:40 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Against the illegal occupation imposed on the sticks jam in farrukhabad
जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सह पर दबंगों के जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए रातोंरात नींव भरवाकर लोहे के पोल लगवा दिए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। राजनीतिक और प्रशासनिक सहयोग न मिलने से भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एसओ के समझाने पर ग्रामीणों ने रास्ता खोला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिंगुरापुर निवासी जलवश्री, अमिता देवी, सुनील कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि कोहटिया-दरौरा मार्ग पर उनके खेत हैं। वहीं, रजीपुर निवासी एक दबंग की भी जमीन है। उनकी जमीन सड़क बनने में चली गई। सड़क किनारे कुछ जमीन बच गई। दो माह पहले तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल ने पैमाइश कराई थी। इसके बाद बुधवार रात दबंग समर्थकों के साथ खेत पर पहुंचे और उनकी जमीन में नींव भराकर लोहे के पोल लगवा दिए। गुरुवार तड़के गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो एकजुट होकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अमिता देवी का आरोप है कि जब विरोध किया तो उसे पीट दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस समेत राजस्व अधिकारियों को दी। संतोषजनक जवाब न मिलने से ग्रामीण भड़क गए और कोहटिया चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज खुदागंज राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो जाता तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

पुलिस पर कब्जा कराने का आरोप
कमालगंज। सिंगुरापुर के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को बताया कि पोल लगाए जाने के दौरान यूपी 100 की गाड़ी लगातार मौके पर खड़ी रही। इसके अलावा पहले भी कई बार पुलिस ने दबंगों के पक्ष में खड़े होकर उनकी दुकानें बनवाई हैं। एसओ ने बताया कि यूपी 100 की कौन सी गाड़ी खड़ी रही और दबंग जमीन पर कब्जा करते रहे। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


जबरन मुफ्त में शराब लेने की शिकायत
कमालगंज। कोहटिया चौराहे पर देसी शराब का ठेका है। ठेकेदार गौरव प्रताप सिंह व मोनू चौहान ने एसओ से शिकायत की कि यूपी 100 के दरोगा और सिपाही मुफ्त में जबरन शराब ले जाते हैं। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed