फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Against road widening shops closed

सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ दुकानें बंद

Wed, 24 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 24 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Against road widening shops closed
सड़क चौड़ीकरण में  कलेक्ट्रेट के पास बनी नगर पालिका की दुकानें गिराने की
विज्ञापन
तैयारी के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखीं। दुकानदाराें ने डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन साैंपा है।

कलेक्ट्रट के बाहर सड़क के दूसरी तरफ नगर पालिका की दुकानें बनी हैं। यह दुकानदार पालिका को हर माह किराया अदा करते हैं। सड़क चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों ने नाप की। सड़क के मध्य से 8-8 मीटर दोनों तरफ नाप की गई।  इसमें नगर पालिका की बनी दुकानों का आधा हिस्सा नाप दिया गया।

इन दुकानों को गिराया जाएगा। इसको लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध किया और जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है। इसमें कहा कि वह लंबे समय से नगर पालिका की दुकानों में किराएदार हैं। इन दुकानों का पूर्व जिलाधिकारी द्वारा आवंटन किया गया था।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुकानें गिराई जाएंगी। व्यापारियों की यह दुकानें आजीविका है।ं अगर दुकानें तोड़ दी गईं तो बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या उत्पन्न होगी।

इस दौरान राम प्रसाद शाक्य, दीपक कुमार, जावेद आसी, नरेन्द्र सिंह, रानी देवी, महेन्द्र प्रातप यादव, कालीचरन, कुसमादेवी यादव, सतीश चंद्र वर्मा, ग्रीशचंद्र यादव मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed