फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After the Ganga bridge, four joints of the Ramganga bridge have now opened up.

Farrukhabad News: गंगा के बाद अब रामगंगा पुल के चार जोड़ खुले

Thu, 10 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the Ganga bridge, four joints of the Ramganga bridge have now opened up.
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गंगा के बाद अब रामंगगा का पुल भी बदहाल हो गया है। उसके चार जोड़ खुल गए हैं। मरम्मत के लिए चारों जोड़ के पास कोन व बोल्डर रख दिए गए। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा पुल काफी पुराना है। इटावा-बरेली हाईवे के चौड़ीकरण के बाद से इस पर यातायात का भार बढ़ा है। 24 घंटे में 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसके चलते पुलों की हालत बिगड़ गई है। रामगंगा पुल के चार जोड़ों के बीच स्थान अधिक होने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी। साथ ही हादसे की भी आशंका थी। चार दिन पूर्व एनएचएआई के अधिकारियों ने चारों जोड़ की मरम्मत शुरू कराई। काम करने में दिक्कत न आए, इसके लिए चारों जोड़ के पास कोन व बोल्डर रख दिए गए। इससे पुल का आधा से अधिक हिस्सा ब्लॉक है। दो वाहन एक साथ पुल से पास नहीं हो पा रहे हैं। दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार सुबह वहां कोई पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आया जो यातायात को नियंत्रित करता।
विज्ञापन


पांचाल घाट पुल के तीन जोड़ों में फिर बढ़ा स्थान
पांचाल घाट स्थित गंगा नदी पर बने पुल की हालत ठीक नहीं है। कई बार उसकी मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। करीब एक माह पूर्व पुल के एक जोड़ की मरम्मत कराई गई थी। उसके अलावा दो अन्य जोड़ों में भी स्थान बढ़ गया है। दो जोड़ों में सीमेंट निकलने के बाद सरिया दिखाई देने लगी है। इससे मरम्मत के काम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही हादसे की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुल की सही से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने से दिक्कत
फोटो-26 कुलदीप।
रामगंगा पुल के उस पार शाहजहांपुर के हुल्लापुर निवासी कुलदीप ने बताया कि चार दिन से मरम्मत का काम बंद है। पुल के जोड़ के पास तोड़-फोड़ किए जाने से स्थान और बढ़ गया है। बोल्डर व कोन रखे होने से जाम लगता है। इससे दिक्कत आ रही है।

फोटो-27 रामकेश।
रामगंगा पुल के पास मिले रामकेश ने बताया कि इन दिनों रामगंगा में बाढ़ आई है। इससे चारों तरफ पानी भरा है। पशुओं को चराने के लिए उन्हें इस तरफ आना पड़ता है। जाम लगा होने से पशुओं को इस ओर लाने में दिक्कत होती है। साथ ही पशुओं के खुर खोदे गए जोड़ों में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed