फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After Kallungala, now there is cutting in Dharangala

कल्लूनगला के बाद अब धारानगला में कटान का कहर

Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
After Kallungala, now there is cutting in Dharangala
गांव धारा नगला में मकान तोड़ते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
कल्लूनगला के बाद अब धारानगला में कटान
विज्ञापन

कमालगंज। गंगा की कटान से कल्लूनगला चार दिन पूर्व उजड़ चुका है। यहां के लोग सड़क किनारे रह रहे हैं। अब धारानगला गांव में भी कटान का कहर है। प्रधान का मकान भी कट गया है।
गांव धारा नगला के मान सिंह, सुल्तान, चरन सिंह, लायक, बलवीर, विशुनपाल, रामविलास, इच्छाराम, वेदराम के मकान की जमीन गंगा में समा चुकी है। शनिवार को करीब 20 ट्रैक्टरों से लोग मकान की ईंटें व घरेलू सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे रहे।
विज्ञापन

धारानगला गांव में कटान रोकने के लिए दो माह पहले सिंचाई विभाग द्वारा गंगा में लगाई गईं बल्लियां व उनके बीच भरीं टहनियां आदि भी कटान में बह गईं। दो दिन से कटान के प्रकोप से गांव में दहशत है। घर से सामान निकालने में परिवारों के सभी लोग जुटे रहे। फतेहपुर कायस्थान के प्रधान कश्मीर सिंह के मकान की जगह भी कट गई। 12 कमरों व दो हाल से सामान खाली किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में 50 मीटर कटान
- ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात को धारानगला में 50 मीटर तक कटान होने से भगदड़ मच गई। वहीं कल्लूनगला निवासी रिंकू ने बताया कि गांव के सभी मकान कट चुके हैं। वे लोग सड़क किराने गुजारा कर रहे हैं।

अब तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है। एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि कटान क्षेत्र को छोड़कर खुद की सुरक्षित जगह पर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed