{"_id":"6ad516e649886d9cef08f206","slug":"after-gay-marriage-the-girl-reached-her-partners-village-dhuna-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150411-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: समलैंगिक विवाह के बाद साथी के गांव पहुंची युवती, धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: समलैंगिक विवाह के बाद साथी के गांव पहुंची युवती, धुना
विज्ञापन
नवाबगंज। समलैंगिक शादी के बाद महिला साथी को बुलाने पहुंची युवती का कस्बा निवासी युवती के परिजन से विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गए। दिल्ली की युवती के साथियों की भी धुनाई कर दी गई।
थाना क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी युवती से जनपद लखीमपुर हाल पता दिल्ली सदर बाजार निवासी युवती ने समलैंगिक विवाह किया था। काफी दिनों तक दोनों युवतियां एक साथ दिल्ली में रहीं। इसके बाद कस्बा निवासी युवती को उसकी मां दिल्ली से किसी बहाने अपने घर वापस बुला लाई। इसके बाद 20 दिन पूर्व दिल्ली निवासी युवती नवाबगंज थाने पहुंची और कस्बा की युवती के माता-पिता पर आरोप लगाकर उसे उसके साथ भेजने के लिए दबाव बनाया।
पुलिस ने इस मामले में कोई दिलचस्पी न दिखाकर उसे वापस कर दिया। रविवार सुबह दिल्ली निवासी युवती अपने अन्य साथियों के साथ कस्बा निवासी युवती के घर जा धमकी। यह देख कस्बा निवासी युवती की मां का पारा चढ़ गया और दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ने पर जमकर लाठी-डंडे चले। दिल्ली निवासी युवती व कस्बा निवासी युवती के पिता का सिर फट गया।
विज्ञापन
दोनों घायल थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा निवासी युवती की मां ने पूर्व में अपनी पुत्री की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शादी का प्रमाणपत्र देखकर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।