{"_id":"571287d44f1c1ba96f4a6abf","slug":"advocates-protesting-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
कोषागार के बाहर प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कोषागार का घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सभागार के बाहर एकत्र हुए। इन्होंने अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में प्रदेश सरकार की आलोचना की। अध्यक्ष विपनेश सक्सेना ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर अधिवक्ताओं ने कार्य विरत रहकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बार कौंसिल के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं।
महासचिव संजीव पारिया ने कहा कि बार कौंसिल के आह्वान पर शनिवार को विरोध दिवस मनाया गया। अधिवक्ताओं ने जिला कोषागार कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह पटेल को सौंपा। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इस मौके पर उपाध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, अजय दुबे, मोहम्मद मोहसिन, अताउलहक, अजीत मिश्रा, ज्ञानेंद्र और संजय आदि मौजूद रहे।