फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   administrator troubled by the lack of invigilators

कक्ष निरीक्षकों की कमी से केंद्र व्यवस्थापक परेशान

Fri, 20 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
administrator troubled by the lack of invigilators
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने में शिक्षक दिलचस्पी नहीं
विज्ञापन
दिखा रहे हैं। इस कारण परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा है। परीक्षा शुरू हुए दो दिन गुजर गए हैं। अभी तक 20 फीसदी शिक्षकों ने स्कूलों में आमद नहीं कराई है। इससे केंद्र व्यवस्थापकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा कराने के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से लगभग चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी 82 परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई थी। पहले और दूसरे दिन की परीक्षो के बावजूद 20 फीसदी शिक्षकों ने ड्यूटी वाले परीक्षा केंद्रों पर आमद नहीं कराई। इस कारण केंद्र व्यवस्थापकों को दिक्कत शुरू हो गई। कन्या विद्यापीठ इंटर कालेज कायमगंज की केंद्र व्यवस्थापक ने चार, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज

शुकरुल्लापुर केंद्र व्यवस्थापक ने सात, आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर में 24 में तीन और महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद में 16 में सात शिक्षकों ने ड्यूटी के लिए आमद नहीं कराई। यहीं हाल अन्य परीक्षा केंद्रों का है। कक्ष निरीक्षक के अभाव में परीक्षा कराना मुश्किल हो रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षक मुहैया कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को मांग पत्र भेजा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि जिन शिक्षकों ने ड्यूटी करने के लिए केंद्र पर आमद नहीं कराई है। उनकी सूची सभी केंद्रों से मांगी गई है। सूची आने के बाद कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी के पास भेजी जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के माध्यम से की जा रही है।

गृह विज्ञान में 142 गैरहाजिर
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने को गठित सचल दल परीक्षा के दूसरे दिन सुस्त पड़ गए। 21 केंद्रों पर हुई गृह विज्ञान की परीक्षा मेें नकल रोकने के लिए दो सचल दल ही रवाना हुए। इसमें एक ने शहरी और दूसरे ने ग्रामीण अंचल में छापेमारी की। तीन सचल दल निकले ही नहीं। गृह विज्ञान की परीक्षा 142 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। हाईस्कूल वादन संगीत की एक केंद्र पर परीक्षा हुई। इसमें सभी परीक्षार्थी शामिल हुए।

इंटर गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न की परीक्षा शुक्रवार को 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 2165 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2022 ने परीक्षा दी और 142 ने छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन नकल रोकने के लिए गठित पांच सचल दलों में तीन प्रभारी और सदस्य डीआईओएस कार्यालय नहीं आए। सचलदल प्रभारी एपी सिंह अपने सदस्यों के साथ कमालगंज और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के परीक्षा केेंद्रों पर छापेमारी करने निकले और

शहरी इलाकों के परीक्षा केंद्रों में छापेमारी को योगेश कुमार टीम के साथ निकले। किसी भी सचल दल को नकल नहीं मिली। हाईस्कूल की संगीत वादन परीक्षा सुबह की पाली में एनएकेपी इंटर कालेज में हुई। इसमें 23 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed