फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   adhikari,holi,milavat

मिलावट के शक में 160 किलो सरसों का तेल सीज

Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
adhikari,holi,milavat
फर्रुखाबाद। होली के पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को अभियान चलाकर मिलावट की आशंका में 160 किलो सरसों का तेल व नौ किलो बेसन जब्त किया गया है। छह नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बिजेंद्र कुमार व आशीष कुमार आदि टीम के साथ शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने पल्ला बाजार में मोहल्ला बजरिया निवासी उमाशंकर की दुकान से 160 किलो सरसों का तेल जब्त किया। तेल का नमूना भी लिया गया। मोहल्ला हाता पीर अली निवासी रविंद्र की दुकान से घी व पल्ला गल्ला मंडी स्थित प्रदीप की दुकान से चने की दाल का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

बूरा वाली गली में ओमप्रकाश गुप्ता की दुकान से नमूना लेकर नौ किलो बेसन सील किया गया। उनकी दुकान से नमकीन का भी नमूना लिया। लिंजीगंज निवासी आनंद कुमार की दुकान पर छह ड्रम सरसों का तेल ले जाते समय टीम ने नमूना लिया। मिलावट होने की आशंका पर तेल सील करने की बात कही तो विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा के चलते टीम को न तो तेल सील करने दिया गया और न ही कारोबारी ने नमूने पर हस्ताक्षर किए। इससे व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आयुक्त को पत्र लिखा गया है।

अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि लिए गए छह नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। तेल सीज करने का विरोध करने वालों के खिलाफ आयुक्त से अनुमति मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed