फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Action taken on teacher wife of BSP leader Anupam

बसपा नेता अनुपम की शिक्षक पत्नी पर हुई कार्रवाई

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action taken on teacher wife of BSP leader Anupam
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की शिक्षक पत्नी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने की चर्चा रही। बीएसए का सीयूजी नंबर बंद होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी मिश्रा संविलियन विद्यालय गाढ़ी खाना में प्रधानाध्यापक हैं। वह विद्यालय नहीं जा रही हैं। मेडिकल के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था। आवेदन को नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य हो रहे हैं। मीनाक्षी मिश्रा ने मेडिकल के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था। विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी। प्रधानाध्यापक निलंबित हुईं हैं, इसका आदेश अभी उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव अवकाश पर हैं। निलंबित की पुष्टि के लिए उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन नॉट रिचेबल था। इससे मीनाक्षी मिश्रा के निलंबन की पुष्टि नहीं हो पाई। शनिवार को शिक्षकों में मीनाक्षी मिश्रा के निलंबित होने की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed