{"_id":"5e9499fe8ebc3e6fed13253f","slug":"action-farrukhabad-news-knp5550902115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए कंट्रोलरूम ड्यूटी से गायब एई कानपुर लॉकडाउन में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए कंट्रोलरूम ड्यूटी से गायब एई कानपुर लॉकडाउन में फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में 11 अप्रैल को बिजली विभाग के एई अरविंद कुुमार की शाम 6 से रात 10 बजे की ड्यूटी थी। इस बीच मोहल्ला हाथीखाना में कोरोना संदिग्ध दो व्यक्तियों की सूचना देने को कंट्रोल रूम फोन किया गया। कंट्रोल रूम का फोन खराब होने से एई अरविंद कुमार के मोबाइल पर सूचना दी गई तो उन्होंने यह कहकर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया कि यह उनका निजी मोबाइल है।
इस पर शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी। इसकी जानकारी पर कंट्रोल रूम प्रभारी अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार यादव ने ड्यूटी चार्ट देखा तो एई सोमवार को भी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर उन्होंने एई को फोन किया तो एई ने बताया कि वह कानपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं। इसलिए कंट्रोल रूम ड्यूटी पर नहीं आए।
अतिरिक्त एसडीएम ने अधिशासी अभियंता (मीटर) सुनील कुमार से बात की और कहा कि एई के स्थान पर ड्यूटी के लिए किस कर्मचारी को भेजा। अधिशासी अभियंता ने कहा कि 11 अप्रैल को किसी को नहीं भेज सके और दोपहर दो बजे से ड्यूटी पर दूसरे एई आरके वर्मा को कंट्रोल रूम भेज दिया। अतिरिक्त एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि बिना बताए ड्यूटी से गायब एई अरविंद कुमार की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।