फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

अभियान चलाकर 9 को दबोचा, सौ लीटर शराब बरामद

Thu, 02 Jan 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। पूरे जिले में अवैध शराब को लेकर चले अभियान में पुलिस व आबकारी टीम ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर हजारों लीटर लहन नष्ट कर दिया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना पुलिस ने मनकू उर्फ सुरेंद्र सिंह निवासी गांव देवी नगला हिसामपुर को 5 लीटर कच्ची शराब समेत दबोच लिया है। कंपिल में नन्हेंलाल, मनसुख, अनिल निवासीगण गांव पथरामई को दस-दस लीटर शराब समेत पकड़ा है। मोहम्मदाबाद में भारत निवासी गांव तकीपुर को दस लीटर शराब समेत पकड़ा। मेरापुर थाना पुलिस ने मुकेश कुमार निवासी गांव नगला को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। राजेपुर थाना पुलिस ने गांव गाजीपुर की मड़ैया निवासी राजवीर को दस लीटर, गांव कमालउद्दीनपुर निवासी अरुण कुुमर उर्फ अन्नू को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मोहल्ला तलैया साहब जादगान निवासी सलमान को बीस लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ा। अभियान में नौ लोगों को अवैध शराब में गिरफ्तार किया गया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed