{"_id":"5dfbc8b88ebc3e87f846d9d3","slug":"action-farrukhabad-news-knp5332884148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, ट्रक चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, ट्रक चालक हिरासत में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाजियाबाद से परचून का सामान बिहार ले जा रहे ट्रक को जीएसटी अधिकारियों ने पकड़ लिया। शहरी क्षेत्र होने से नगरपालिका ईओ को जानकारी दी गई। डीएम के आदेश पर ट्रक से बरामद छह क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर ट्रक पुलिस के कब्जे में दे दिया गया। चालक को शहर कोतवाली में बैठाया गया है।
वाणिज्य कर अधिकारी (सचल दल) अभिषेक मिश्रा व गणेश यादव ने सूचना ट्रक की घेराबंदी कर ली। जीएसटी संबंधी कागजात मांगने पर ट्रक चालक नहीं दिखा सका। मामला संदिग्ध होने पर ट्रक सातनपुर मंडी के पास लाया गया। शहर क्षेत्र होने ईओ को भी सूचना दी गई। डीएम से अनुमति लेकर ट्रक की तलाशी ली गई।
इस पर ट्रक में करीब 6 क्विंटल प्लास्टिक के दोने व गिलास बरामद हुए। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक ले जाने के मामले में ट्रक को सातनपुर मंडी में खड़ा कराकर चालक को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद प्लास्टिक कब्जे में ले ली गई है। ट्रक में अन्य परचून का भी सामान लोड है। चालक ने ट्रक मालिक से बात की है। ईओ ने बताया कि चालक ने बिल मात्र 40 हजार रुपये का दिखाया, जबकि माल दो लाख रुपये का है। करीब 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना जमा न होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।