{"_id":"65aaeda39139ea7f47050d4b","slug":"acting-principal-accused-of-issuing-fake-certificate-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-7492-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी कर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में प्रबंधक ने कोर्ट में अर्जी दायर की है।
स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने सीजेएम कोर्ट में कार्यवाहक प्रधानाचार्य शीतल के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि कॉलेज में नीना कठेरिया सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। हाईकोर्ट के आदेश पर डीआईओएस ने नीना कठेरिया को वेतन देने के आदेश दिए थे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर ने डीआईओएस से सूचना मांगी कि कोर्ट के आदेश पर किन शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। उसकी सूची बनाकर भेजने के निर्देश दिए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शीतल ने नीना कठेरिया के संबंध में कोर्ट के आदेश की बात छिपाकर सूचना भेज दी। इस संबंध में किसी लिपिक को भी नहीं बताया। कॉलेज के लेटर हैड पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर डीआईओएस को सूचना दी। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से आख्या मांगी है।