Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of rape of a four-year-old girl, accused arrested in police encounter, confessed crime

Farrukhabad: चार वर्ष की बालिका से दुष्कर्म का मामला, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार…कबूली वारदात

Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
सार

Farrukhabad News: पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लिया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Case of rape of a four-year-old girl, accused arrested in police encounter, confessed crime
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में चार वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार का पुरस्कार रखा था। गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस में नौ दिन पहले एक मोहल्ला निवासी युवती की बरात आई थी। कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती चार वर्ष की पुत्री सहित विवाह समारोह में शामिल हुए थे। वहां उनकी चार वर्ष की पुत्री लापता हो गई थी। देर रात तलाश करने पर बालिका दो सौ मीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे से युवक की पहचान जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव वीरपुर खास निवासी डब्लू के रूप में की गई। उसकी मोहम्मदाबाद कोतवाली के नगला दया में ननिहाल है। पुलिस ने उसके माता-पिता सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। एसपी ने धरपकड़ के लिए सात टीमें लगाई गईं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी डब्लू पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मोहम्मदाबाद व मैनपुरी सहित, एटा, कन्नौज में आरोपी के पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डब्लू के बाएं पैर में लगी गोली
पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग लगा कि वह सुनसान स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ता और उतरता है। सूचना पर एसओजी और मोहम्मदाबाद पुलिस की टीम ने पखना स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन से एक युवक उतरकर झाड़ियों के रास्ते जाने लगा। पुलिस के रोकने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली डब्लू के बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया।

गुनाह किया कबूल, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ
पुलिस की तलाशी में उसके पास से बच्ची की एक जोड़ी पाजेब एवं एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में आरोपी का प्राथमिक उपचार कर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लिया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed